पंजाब में इंटरनेट सेवा आज दोपहर से होगी बहाल, फिरोजपुर-मोगा, संगरूर-तरनतारन में 23 तक नही चलेगा इंटरनेट 

पंजाब में इंटरनेट सेवा आज दोपहर से होगी बहाल, फिरोजपुर-मोगा, संगरूर-तरनतारन में 23 तक नही चलेगा इंटरनेट

चंडीगढ़ : पंजाब के कुछ जिलों को छोड़कर आज  दोपहर 12 से इंटरनेट सेवाएं बहाल होंगी। लेकिन तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सबडिवीजन अजनाला वाईपीएस चौक मोहाली एयरपोर्ट रोड पर 23 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

 

बता दें कि पिछले 2 दिनों से बंद इंटरनेट सेवा को आज से चालू करने का आदेश जारी किया गया है। पंजाब के गृह विभाग ने आदेश देते हुए कहा है कि आज यानी कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवा पंजाब में बहाल की जाए। इसके साथ ही कुछ शहरों में इंटरनैट अभी भी 23 मार्च तक बंद रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *