हिमाचल सरकार ने बजट में महिलाओं को 1500 रुपए महीना, स्टूडेंट्स को Tablet- युवाओं को रोजगार सहित सीएम सुक्खू ने किए बड़े ऐलान

हिमाचल सरकार ने बजट में महिलाओं को 1500 रुपए महीना, स्टूडेंट्स को Tablet- युवाओं को रोजगार सहित सीएम सुक्खू ने किए बड़े ऐलान

शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधनसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वर्ष 2023-24 के बजट भाषण की शुरुआत करते हुए CM ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट बीते साल की तुलना में 1.2% कम हुई है और इसके 6.4% रहने का अनुमान है। इसके बावजूद विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्राइवेट ई-बस और ई-ट्रक खरीदने पर 50% सब्सिडी दी जाएगी। सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर युवाओं को भी 40% सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही सीएम सुक्खू ने महिलाओं को, स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को भी 1500 रुपए फेजवाइज देने का ऐलान किया। स्टूडेंट्स को टैबलेट औऱ युवाओं को 15 लाख रोजगार देने की घोषणा की।

कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल बनाने का ऐलान किया। जिसमें इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का होगा निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड ऐज होम बनाए बनाने सहित वॉटर स्पोर्ट्स, Ice स्क्रैटिंग, यॉर्ट आदि बनाए जाएंगे। सभी जिले 1 साल के अंदर हैलीपॉड से जोड़ दिए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *