जालंधर के लाडोवाली रोड पर बन रही निर्माणाधीन कॉमर्शियल इमारत पर निगम की कार्रवाई, तोड़ी सीढ़ियां
जालंधरः महानगर में शुक्रवार सुबह शहर के सबसे व्यस्त इलाके लाडोवाली रोड फाटकों के पास एक इमारत पर कार्रवाई करते हुए उसके कुछ हिस्से को गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि यह हिस्सा निगम के नक्शे के अनुसार नहीं बनाया गया था। जिसके बाद आज नगर निगम ने इसके खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने लाडोवाली रोड पर जिस बन रही कॉमर्शियल इमारत पर कार्रवाई की है उस पर इससे पहले भी दो बार डिमोलिशन की कार्रवाई हो चुकी है। पांच महीने पहले अक्टूबर महीने में जब नोटिस के बावजूद इमारत के मालिकों ने सीढ़ियां ठीक नहीं की तो निगम ने सीढ़ियां तोड़ डाली थी।
जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत पर कार्रवाई की गई है, उसका नक्शा किसी महिला के नाम पर पास है। कॉमर्शियल बिल्डिंग में एक तो बेसमेंट बना दिया गया, जो नक्शे में नहीं और पास भी नहीं था। इसके अलावा नक्शे में पार्किंग दिखाई गई थी, लेकिन पार्किंग वाले स्थान पर भी सीढ़ियां बनाकर पार्किंग स्थल को कवर कर लिया।
जिक्रयोग्य है कि निगम की टीम द्वारा नवंबर महीने में शिकायत मिलने के बाद बिल्डिंग ब्रांच ने मौके पर मशीन लाकर सीढ़ियों को तोड़ दिया था। अब इसी इमारत पर आज तीसरी बार बिल्डिंग ब्रांच ने डिमोलिशन की कार्रवाई की है।








Leave a Reply