हिमाचल के बाबा वड़भाग सिंह के मेले में आए लुधियाना के श्रद्धालु की मौत

You are currently viewing हिमाचल के बाबा वड़भाग सिंह के मेले में आए लुधियाना के श्रद्धालु की मौत

Death of Ludhiana devotee who came to the fair of Baba Vadbhag Singh of Himachal

हिमाचल के बाबा वड़भाग सिंह के मेले में आए लुधियाना के श्रद्धालु की मौत

 

ऊनाः ऊना के अंतर्गत आते अम्ब में स्थित बाबा बड़भाग सिंह के मंदिर में आए लुधियाना के श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमाचल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊना उपमंडल अम्ब में बाबा वड़भाग सिंह के मेले चले हुए थे। इसी दौरान पंजाब के हजारों श्रद्धालु मेले में माथा टेकने के लिए आ रहे हैं। रविवार को लुधियाना से माथा टेकने के लिए आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी अम्ब वसुधा सूद ने बताया कि मेले के सेक्टर नंबर-3 में रविवार रात करीब 10 बजे टेंट में रूके कुलदीप सिंह 62 पुत्र नछत्तर सिंह निवासी विचित्र नगर लुधियाना की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *