जालंधर में 4 किलो चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार
जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना मकसूदा की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से 4 किलो चूरा पोस्त बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव संघवाल के रूप में हुई है।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ मकसूदा मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम नूरपुर के समीप संघवाल की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल पर चूरा पोस्त लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नूरपुर के समीप नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 4 किलो चुरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply