शादी समारोह के दौरान डी जे को हुई कहासुनी में मैरिज पैलेस बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां व बोतलें 

शादी समारोह के दौरान डी जे को हुई कहासुनी में मैरिज पैलेस बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां व बोतलें

लुधियाना, – टिब्बा रोड स्थित मेजर मैरिज पैलेस में देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। पुरानी रंजिश के चलते बारात में आए कुछ लड़कों ने लड़की वालों की तरफ से आए युवकों को बुरी तरह से पीटा। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खूब कुर्सियां, बोतलें और बर्तन चलने शुरू हो गए। यही बस नहीं बदमाशों ने पैलेस के बाहर खड़े वाहनों की भी तोडफ़ोड़ की। शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। पैलेस मालिक मेजर सिंह ने पीसीआर कर्मचारियों को सूचित किया।

बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही बदमाश काफी गुंडागर्दी कर चुके थे। इस बीच जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों की संख्या ज्यादा थी, जिस कारण पुलिस उन्हें काबू कर नहीं पाई और वह ललकारे मारते हुए फरार हो गए। पैलेस मालिक मेजर सिंह मुताबिक इस मारपीट में उनके पैलेस का करीब 35 हजार का नुकसान हो गया।

बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। विशाल नाम का युवक बारात के साथ में था। उस युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। रात के समय टाइम ज्यादा हो गया था, जिस कारण डीजे बंद करने के लिए उन्हें कहा गया था। इतने में विशाल और उसके दोस्त गालियां देने लगे। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने थप्पड़ मारे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *