जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोडे़ शीशे

You are currently viewing जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोडे़ शीशे

Orgy of hooliganism in Jalandhar, miscreants carrying sharp weapons broke the glasses of vehicles parked outside the houses

जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोडे़ शीशे

 

जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते हरनामदासपुरा में रविवार देर रात उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए बदमाशों ने मोहल्ले में आकर खूब हंगामा किया। तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि विवाद गोपालनगर में रहने वाले किसी ऑटो चालक का साइड देने को लेकर हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि जिन युवकों ने वारदात को अंजाम देते हुए गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं, वह सभी युवक नशे के आदी हैं, जो अक्सर मोहल्ले में एक गोदाम के पास आकर नशा करते हैं। मोहल्ला निवासी उन्हें कई बार जब रोकने जाते हैं तो वह विवाद करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *