SDM आफिस की दीवारों पर लिखे विवादित नारे,प्रशासन तत्काल हरकत में आया

SDM आफिस की दीवारों पर लिखे विवादित नारे,प्रशासन तत्काल हरकत में आया

मोगा : तहसील बाघापुराना में आज सुबह एसडीएम आफिस की दीवारों पर कथित विवादित नारे लिखे गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये वीडियो जारी होते ही जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया और विवादित नारों पर पुताई कराकर उन्हें मिटा दिया।

एसडीएम आफिस की दीवारों पर नारे लिखे जाने के कुछ ही देर बाद विदेश में बैठे सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरवतपंत पन्नू ने एक वीडियो वायरल कर इसकी जानकारी दी। वीडियों में पन्नू ने कहा कि कथित खालिस्तान के समर्थकों ने एसडीएम दफ्तर बाघापुराना व पालीटेक्निक कालेज रोडे की दीवारों पर विवादित नारे लिख दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *