जालंधर में मोबाइल छीन भाग रहा था लुटेरा, लोगों ने पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

You are currently viewing जालंधर में मोबाइल छीन भाग रहा था लुटेरा, लोगों ने पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

The robber was running away after snatching the mobile in Jalandhar, people caught him and dispersed fiercely

जालंधर में मोबाइल छीन भाग रहा था लुटेरा, लोगों ने पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

 

जालंधर: महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। इससे तंग आए लोग अब खुद लुटेरों को सबक सिखाने के लिए निकल पड़े हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात महानगर के सिविल अस्पताल के पास देखने को मिला, जहां दो लुटेरे एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल छीन कर भागने को कोशिश कर रहे थे जिसके बाद लोगों ने लुटेरे को पकड़कर जमकर छित्तरपरेड की, वहीं दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात सिविल अस्पताल के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। शोर मचाने पर लोगों ने लुटेरों का मोटरसाइकिल पकड़ लिया। इस दौरान एक लुटेरा लोगों के हत्थे चढ़ गया और दूसरा भागने में सफल रहा। गुस्से में आए लोगों द्वारा पकड़े गए लूटेरे की जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया और वह भाग गया।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने मोटरसाइकिल और लुटेरो को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं जांच में सामने आया है कि लुटेरे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर वारदात को अंजाम देने आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *