लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

You are currently viewing लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

Terror of fearless robbers in Ludhiana, robbery in two liquor contracts, masked robbers carried out the robbery

लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

 

खन्नाः महानगर के अंतर्गत आते खन्ना में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात खन्ना से सामने आया है। यहां मोटरसाइिकल सवार बदमाशों ने दो शराब के ठेके लूटे। पहले बीजा में शराब के ठेके पर लूट को वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद करीब 12 किलोमीटर दूर खन्ना में जीटी रोड पर अनाज मंडी के पास वारदात कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

बीजा में लूट के बारे में जानकारी देते हुए ठेके के करिंदे पूर्ण चंद ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 लुटेरे आए जिन्होंने मुंह ढके हुए थे। आते ही उसे डरा धमका कर गल्ले में से करीब 19 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।  वारदात के बाद मौके पर पहुंचे शराब कारोबारी गुरशरण सिंह गोगिया ने कहा कि सरेआम लूटें हो रही हैं। इससे पहले उनके ग्रुप के मलौद और बिलासपुर ठेकों पर लूट हो चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जीटी रोड पर स्थित अनाज मंडी के गेट के पास शराब के ठेके पर 2 युवकों ने बड़े शातिर तरीके से ठेके में पड़ा गल्ला उठाया और मौके से फरार हो गए।  मौके पर पहुंचे ठेके के मालिक चेयरमैन सतनाम सोनी ने बताया कि 2 सरदार युवक पहले अहाते पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसके बाद उन्होंने उनके कारिंदे से क्वार्टर मांगा और एक ने इस दौरान मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लिया और दूसरे लड़के ने वहां पड़ा गल्ला उठाया और वह मोटरसाइकिल पर लुधियाना की तरफ फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *