जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

You are currently viewing जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

Congress strongly protested against the central government in Jalandhar, said- Adani group looted the country due to the wrong policies of the government

जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

 

 

जालंधरः सोमवार को जालंधर में कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरन कांग्रेसी नेताओं ने स्टेट बैंक के बाहर धरना लगाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रोष जताया। वहीं धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गल नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा है। एलआईसी और एसबीआई को इन्वेस्टमेंट के नाम पर डुबोकर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जालंधर के सर्किट हाउस के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कांग्रेस वर्करों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक एवं जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक एवं जला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के अपने करीबी चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार ने अडाणी समूह मेंएलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों से बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। उन्होंने इन संस्थानों को डुबोकर रख दिया। अडाणी की वजह से एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारक और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रभाव पड़ा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *