जालंधर की स्पोर्ट्स मार्किट में जीएसटी विभाग की बड़ी रेड, भड़के व्यापारियों ने किया विरोध

You are currently viewing जालंधर की स्पोर्ट्स मार्किट में जीएसटी विभाग की बड़ी रेड, भड़के व्यापारियों ने किया विरोध

GST department’s big raid in Jalandhar’s sports market, raging traders protest

जालंधर की स्पोर्ट्स मार्किट में जीएसटी विभाग की बड़ी रेड, भड़के व्यापारियों ने किया विरोध

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बस्ती 9 की स्पोर्ट्स मार्किट में वीरवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब जीएसटी विभाग की टीम द्वारा मार्किट में दबिश दी गई। जिसके बाद भड़के व्यापारियों ने छापामारी करने आई टीम का विरोध करना शुरू कर दिया और धरना लगा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने पूरी मार्किट बंद कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम ने रेड की है। जालंधर की बस्ती 9 में स्पोर्टस मार्कीट में विभाग ने दबिश देते हुए क्लिक्स स्पोर्टस नाम की दुकान में रेड की है, जहां विभाग ने करीब 2 घंटे सर्च की और दुकान के दस्तावेज आदि जब्त कर लिए गए। जिसके बाद भड़के व्यापारियों ने रेड का विरोध करना शुरू कर दिया और धरना लगा दिया गया।

यह रेड जी.एस.टी. विभाग जालंधर-2 की टीम ने की, जिसकी अध्यक्षता एस.पी.ओ. शलिंद्र सिंह व मनीष गोयल ने की। आपको बता दें कि विरोध कर रहे स्पोर्टस व्यपारियों द्वारा पूरी मार्कीट बंद कर दी गई। हांलाकि इस दौरान विभागीय कामकाज को किसी ने नहीं रोका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *