MP के मुरैना में एयरफोर्स के 2 लड़ाकू विमान टकराए, सुखोई 30 और मिराज 2000 के साथ अनहोनी,एक साथ गिरने पर जानकार भी हैरान

MP के मुरैना में एयरफोर्स के 2 लड़ाकू विमान टकराए, सुखोई 30 और मिराज 2000 के साथ अनहोनी,एक साथ गिरने पर जानकार भी हैरान

 

 

एक साथ दो लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर जानकार भी हैरान हैं। बता दें कि अभ्यास के दौरान सुखोई 30 और मिराज 2000 मध्य प्रदेश के मुरैना में हादसे का शिकार हो गए।

 

भारतीय वायुसेना के लिए शनिवार का दिन भारी साबित हुआ। मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई 30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक साथ साथ दो लड़ाकू विमानों के हादसे पर जानकार भी हैरान हैं। जानकारों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के बाद ही पुख्ता वजह से बारे में जानकारी मिल सकेगी। एक साथ दो अलग अलग लड़ाकू विमानों में टेक्निकल खामी का होना समझ के परे हैं। हां एक बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी खास ड्रिल को अंजाम देने के दौरान हादसा हो गया हो। इन सबके बीच हम दोनों विमानों की ताकत के बारे में बताएंगे जिससे दुश्मन थर थर कांपते हैं।

 मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था।

बता दें कि इससे कुछ देर पहले ही यूपी के आगरा से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन के क्रैश होने से उसमें आग लग गई। सूचना के बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।

बता दें कि ग्रामीणों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी, तुरंत वे हेलीकॉप्टर के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन हेलीकॉप्टर कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के अंदर दो लोगों के होने की संभावना जताई है।

भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। विमान क्रैश होने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि कौनसा विमान क्रैश हुआ है। वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *