जालंधर के रमन ज्वैलर में चोरों ने दिया चोरी वारदात को अंजाम , पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे हुई कैद…

जालंधर के रमन ज्वैलर में चोरों ने दिया चोरी वारदात को अंजाम , पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे हुई कैद…

 

MBD WEB NEWS: जालंधर ( सुमेश शर्मा ): महानगर के अंतर्गत पड़ते गढ़ा रोड़ स्थित रमन ज्वैलर की दुकान को चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए रमन ज्यूलर के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि वह आज सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई थी और सामान बिखड़ा पड़ा था।

 

 

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4 चोर देर रात वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद कमिश्नरेट कमिश्नर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *