अजब मामलाः प्रेमिका के भूत ने पहुंचाया कातिल प्रेमी को हवालात में… पढ़ें क्या है मामला
कोरबाः जी हां आने बिलुकल सही पढ़ा एक भूत ने अपने कातिल को जेल की सलाखों तक पहुंचा गया। जिसके बाद उक्त कातिल ने अपना अपराध को भी कबूल कर लिया है। ये अजब मामला छत्तीसगढ़ के अंतर्गत पड़ते कोरबा में सामने आया, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का कत्ल करने के बाद उसके शव को जंगल में दबा दिया। परन्तु कुछ ही समय बाद उक्त प्रेमी को अपनी प्रेमिका का भूत दिखने लगा जिसके बाद प्रेमी ने डरकर खुद पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल किया बल्कि प्रेमिका के शव को भी बरामद करवाया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रिसदी नगर की रहने वाली 25 वर्षीय अंजू यादव को उसके प्रेमी गोपाल खड़िया ने मौत के घाट उतारा था और उसके शव को ढेलावाडीह के सागौन नर्सरी में गाड़ दिया था। वहीं 8 माह से लापता थी अंजू की पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपर्ट रामपुर चौकी में दर्ज थी। वहीं प्रेमिका की हत्या करने के बाद आराम से रह रहे आरोपी को जब प्रेमिका का भूत दिखने लगा तो उसने पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल किया और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृतका के कंकाल को जेसीबी की मदद से बरामद भी करवाया गया।
जिक्रोयग्य है कि 8 माह पहले हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रेमी गोपाल के खिलाफ अंजू की हत्या करने और उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।








Leave a Reply