जानें किस जगह किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस वाहन फूंके; पावर प्लांट में तोड़फोड़

जानें किस जगह किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस वाहन फूंके; पावर प्लांट में तोड़फोड़

 

 

 

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में चौसा थर्मल बिजली संयंत्र के द्वारा अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को पुलिस की गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चौसा थर्मल पावर प्लांट के द्वारा अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया। उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। चौसा स्थित पावर प्लांट में किसानों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। प्लांट में खड़े वाहनों को किसानों ने आग के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उग्र लोगों को शांत करने की कोशिश की। इसके पूर्व मंगलवार को किसानों ने प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था। इस बीच मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *