अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे पंजाब के सीएम, पंजाबियों से की मुलाकात, किया यह ऐलान

You are currently viewing अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे पंजाब के सीएम, पंजाबियों से की मुलाकात, किया यह ऐलान

Punjab CM suddenly arrived at Delhi airport, met Punjabis, made this announcement

अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे पंजाब के सीएम, पंजाबियों से की मुलाकात, किया यह ऐलान

 

 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को अचानक दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद पंजाबियों से मुलाकात की और उन्हें पेश आ रही मुशिकलों बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम मान ने पंजाबियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही हेल्प डेस्क बनाए जाने का भरोसा दिया, ताकि सभी परेशानियों को दूर किया जा सके।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब को किसी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने पीआरटीसी की वॉल्वो बसों की भी फीडबैक ली। बता दें किं पंजाब सरकार द्वारा पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉल्वो बस शुरू की गई थी। इनका किराया निजी बसों से अधिक कम होने के कारण लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *