तरनतारन थाने पर आरपीजी हमले में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार, कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने कराया हमलाः डीजीपी

You are currently viewing तरनतारन थाने पर आरपीजी हमले में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार, कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने कराया हमलाः डीजीपी

7 accused involved in RPG attack on Tarn Taran police station arrested, Canada-based gangster Lakhbir Landa carried out the attack: DGP

तरनतारन थाने पर आरपीजी हमले में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार, कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने कराया हमलाः डीजीपी

 

चंडीगढ़ः बीते दिनों तरनतारन के थाना सरहाली में हुए आरपीजीटी अटैक के मामले पर पुलिस ने सुलझाते हए अब तक 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। वहीं हमले के मास्टर माइंट का भी खुलासा किया है। इस संबंधी जानकारी देते पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड लखबीर सिंह लांडा है, जो कनाडा में छिपा बैठा है। पुलिस को इस आतंकी की लंबे अर्से से तलाश है।

इस संबंधी जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हमले इस मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर यह अटैक कराया था।

उन्होंने कहा कि थाने पर हमले के लिए 70 मिमी कैलिबर आरपीजी 26 का इस्तेमाल किया गया था। इस तरह की आरपीजी का इस्तेमाल आमतौर पर मुजाहिदीनों द्वारा किया जाता है। इसे एक खेप में सीमा पार से मंगवाया गया है। हमले के मास्टर माइंट का खुलासा करते कहा कि उसने यूरोप के अपने दो हैंडलर सतबीर सत्ता और गुरदेव जस्सल के जरिए इस हमले को अंजाम दिया। इन लोगों की कड़ी अजमीत सिंह से जुड़ी है इन दिनों गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *