लुधियाना में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरते हुआ धमाका, करीब आठ दुकानें जलकर राख
लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरते हुए गैस रिसाव हो गया जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास कई दुकानों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के गांव कोहाड़ा में शुक्रवार सुबह अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। इससे आग लग गई और आस पास की आठ दुकानें आग की चपेट में आ गईं। लुधियाना फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें लोगों को दिखाई दे रही थी। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि 2 लोग आग की चपेट में आए हैं। झुलसे लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों को पहले कुमकलां अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत लुधियाना अस्पताल में रेफर किया गया। घायलों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
वहीं इलाके में धमाके और आग की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं आग लगने से करीब आठ दुकानें पूरी तरह से जल गई हैं। जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं जमालपुर थाना अंतर्गत बुधेवाल चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।








Leave a Reply