ऑटो में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, कूदकर बचाई जान,पुलिस ने गिरफ्तार किये दोनों आरोपी…

ऑटो में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, कूदकर बचाई जान,पुलिस ने गिरफ्तार किये दोनों आरोपी…

 

खरड ऑटो में सवार होकर मोहाली से कुराली जा रही एक युवती से ऑटो चालक व उसके साथी द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। इससे पहले की दोनों आरोपी दुष्कर्म को अंजाम देने में कामयाब होते, लडक़ी ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचा ली।
वहीं पुलिस को इस मामले की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी मोहाली संदीप गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 13-14 दिसंबर की रात फेज-6 मोहाली की ट्रैफिक लाइट से एक लडक़ी ऑटो में सवार होकर जा रही थी। ऑटो की पिछली सीट पर चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति बैठा था। जैसे ही ऑटो थोड़ा आगे बढ़ा, पीछे बैठे व्यक्ति ने लडक़ी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की लेकिन जैसे ही ऑटो खरड़-कुराली मार्ग स्थित रियात बाहरा अस्पताल के पास पहुंचा लडक़ी ऑटो से कूद गई।
इस पूरी घटना की शिकायत पीडि़त लडक़ी ने अपने परिवार सहित पुलिस को दी जिसमें जिला पुलिस प्रमुख के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने दो आरोपियों मलकीत सिंह उर्फ बंटी (24) ग्राम राडयाला हाल निवासी स्टेडियम कुराली व मनमोहन सिंह उर्फ मणि (29) निवासी सिंहपुरा गांव को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *