ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

You are currently viewing ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

 

 

पठानकोटः सिटी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गे आरोपियों से पुलिस ने तेजधार हथियारों सहित 3 मोबाइल भी बरामद किये हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीश चंद्र वासी राम सिंह कालोनी जिला हिसार, रोशन निवासी गांव सोरखी, जिला हिसार, विजय कुमार गांव गंडवाल, जिला सोनीपत, विनोद कुमार (42) गांव मेखरा जिला रोहतक, बजिंद्र निवासी गांव सरोपी जिला हिसार के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते जीआरपी थाना पठानकोट के प्रभारी सरदार सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के 4-5 लोग पानी की टंकी के पास बैठे हुए हैं। जिसके जीआरपी चौकी पठानकोट कैंट प्रभारी एएसआई पलविंद्र सिंह और एएसआई पलविंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह में कई सदस्य हैं तथा वह विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच वहीं गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे भी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *