Social media पर मिल रही शिकायतों पर मोदी सरकार के एविएशन मिनिस्टर सिंधिया का औचिक एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा…

Social media पर मिल रही शिकायतों पर मोदी सरकार के एविएशन मिनिस्टर सिंधिया का औचिक एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा…

 

 

भीड़-भाड़ की वजह से कई लोग लगातार ही दिल्ली एयरपोर्ट की शिकायतें कर रहे थे. इसी बीच एविएशन मिनिस्टर ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां के हाल चाल जाने.

भीड़-भाड़ की शिकायतों पर सिंधिया का एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा

एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट

एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अचानक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. लगातार भीड़-भाड़ की शिकायतें आने की वजह से सिंधिया ने यह औचक निरीक्षण किया है. यहां पर उन्होंने अधिकारियों से बात की और पूरे एयरपोर्ट का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें सिंधिया एयरपोर्ट के अधिकारियों से स्टेशन पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सिंधिया ने पिछले एक हफ्ते स्टेक हॉस्डर्स के साथ एक मीटिंग रखी थी जिसमें पैसेंजर्स की ओर से लगातार आ रही फ्लाइट डिले होने की शिकायतों पर चर्चा की गई. यह खासतौर पर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर ज्यादा परेशानी का सबब बन रही है. इस दौरान मिनिस्ट्री की ओर से एक प्रवक्ता ने कहा था कि ‘हम एयरलाइन्स के साथ पीक ऑवर्स के डिपार्चर्स को रिड्यूज करने की कोशिश में लगे हैं.’ इस पर एविएशन मिनिस्टर ने कहा था कि वह खुद एयरपोर्ट पर जांच व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *