Punjab में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लायेगी सरकार- उद्योगपतियों से निवेश की अपील; मान

 Punjab में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लायेगी सरकार- उद्योगपतियों से निवेश की अपील; मान

 

 

नई दिल्ली : पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली में हुई CII उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 5वीं वार्षिक बैठक में पहुंचे। इस मौके पर सीएम मान ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से पंजाब में निवेश करने की अपील की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लाई जाएगी। साथ ही पंजाब इंडस्ट्री के विकास के मकसद से फोकल पॉइंट में सीवरेज और सड़क निर्माण के लिए फंड रखा जाएगा। उन्होंने एक शायरी सुनाकर पंजाब को दोबारा रंगला और हर-भरा पंजाब बनाने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर उद्योगपतियों के लिए अपार सम्भावनाएं और फरवरी 2023 में होने वाले “पंजाब में निवेश” के लिए आमंत्रित किया।

इसके साथ ही मान ने पंजाब से नशा खत्म करने का हल रोजगार पैदा करना बताया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जापान, कोरिया व सिंगापुर से कई लोग बिजनेस आइडिया के साथ भारत आएंगे। उनसे पंजाब में बिजनेस/इंडस्ट्री के विकास को लेकर आइडिया शेयर किए जाएंगे ताकि पंजाब के युवाओं को रोजगार मिल सके और वे नशे की ओर जाने से बचें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *