घर, ऑफिस और कृषि के लिए सुरक्षा के आधुनिक उपकरणों की इंटरनेशनल फायर एंड सिक्योरिटी एक्जीबिशन एंड कांफ्रेंस इंडिया एक्सपो (IFSEC) 2022 दिखी झलक

घर, ऑफिस और कृषि के लिए सुरक्षा के आधुनिक उपकरणों की इंटरनेशनल फायर एंड सिक्योरिटी एक्जीबिशन एंड कांफ्रेंस इंडिया एक्सपो (IFSEC) 2022 दिखी झलक

 

नई दिल्ली : भारत के अग्रणी बी2बी (B2B) इवेंट आर्गेनाइजर, इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया का सबसे बड़ा बिज़नेस सिक्योरिटी कार्यक्रम, इंटरनेशनल फायर एंड सिक्योरिटी एक्जीबिशन एंड कांफ्रेंस इंडिया एक्सपो (IFSEC) 2022, के 15वें संस्करण में घर और ऑफिस की सुरक्षा के साथ ही ड्रोन के उपकरण भी पेश किए गए।

किसी के लिए आधुनिक ड्रोन भी एक्सपो में पेश किए गए। ड्रोन अपने साथ 10 से 15 लीटर तक के कीटनाशक को ले जा सकते हैं और और 5 से 7 मिनट के अंदर 2 हेक्टेयर भूमि में कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। किसानों के लिए क्रांतिकारी उपकरण साबित हो सकता है।

इफसेक इंडिया एक्सपो आधुनिक तकनीक वाले उत्पादों को पेश करने वाले एक प्रमुख मंच बना है। यहां आग सुरक्षा से जुड़े हुए आधुनिक उपकरण पेश किए गए, जो एडवांस अलार्म सिस्टम से लैस हैं। यहां ऐसे उपकरण भी है जो आने वाले समय में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रदान करेंगे जैसे एंटी ड्रोन सिस्टम जो एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन को निष्क्रिय करने की क्षमता रखता है।

कैमेरा मॉनिटरिंग और सर्विलांस आज नए युग की ओर बढ़ रहा है। इसकी झलक भी इस एक्पो में देखने को मिल रही है। यहां ऐसे कैमरे हैं जो उच्च क्वालिटी की विडियो तो देते है साथ ही एक्सप्लोजिव में भी सेफ रह सकते हैं।

नई दिल्ली में होने वाले इफसेक इंडिया के 15वें संस्करण में श्री योगेश मुद्रास, मैनेजिंग डायरेक्टर, इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया, ने कहा, “इफसेक में फायर, सेफ्टी एंड सेक्योरिटी, सर्विलांस, जीपीएस मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनियों को एक मंच मिल रहा है। जहां वो अपने उत्पादों को पेश कर सुरक्षा जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं, साथ ही अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। और अगर विडियो निगरानी की बात करे तो भारत का वीडियो निगरानी बाजार 2020-26 से 16.6% की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। सेंट्रल कंट्रोल रूम, वीडियो एनालिटिक्स, बायोमेट्रिक्स, फेस रिकग्निशन और सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियो सर्विलांस सिस्टम को अपनाने में उद्योग में स्पष्ट वृद्धि देखी जा रही है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *