सूरी हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार
जालंधर –अमृतसर के सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा हरीके के तीन साथियों को फिल्लौर पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 पिस्तौल मैगजीन सहित, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक पिस्तौल 315 बोर तथा 35 जिंदा कारतूस और एक आई-20 कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि फिल्लौर पुलिस ने इन गैंगस्टरों को एक मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर जज्जा चौक के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किये गए इन गैंगस्टरों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी भोजला थाना गढ़शंकर, गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र लंबर सिंह निवासी मोहल्ला रणजीतपुरा गांव तलहन, थाना बिलगा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जग्गा सिंह निवासी जंगवाड़ थाना गोराया के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों ने रवि बलाचोरिया, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है, के कहने पर किसी व्यक्ति की हत्या करनी थी। इन लोगों को पटियाला जेल में बंद कैदी गैंगस्टर राजबीर कौशल की मार्फत हथियारों की सप्लाई ही थी। यह सभी हथियार उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ से मंगवाए गए थे और इन हथियारों का इस्तेमाल विरोधी गुट के सदस्यों को मारने, रंगदारी वसूलने और अन्य बड़ी वारदातों में किया जाना था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तीनों गैंगस्टरों से गहन पूछताछ करने के लिए अदालत से उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि कनाडा में बैठा आतंकी लखबीर लंडा पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का साथी है जोकि कनाडा से पंजाब में आतंकी गतिविधियों का नेटवर्क चला रहा है। पिछले दिनों आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई थी। आतंकी रिंदा की मौत के पश्चात आतंकी लखबीर लंडा के साथियों का हथियारों के इतने बड़े जखीरे के साथ पकड़ा जाना कोई साधारण घटना नहीं लगती ।पुलिस ने भी तभी उक्त आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। शुरुआती जांच के उपरांत संभावित है कि उक्त आरोपी जो की हारड क्रिमिनल है वह लंडा के इशारे पर जालंधर या लुधियाना के किसी बड़े हिंदू नेता की टारगेटिंग किलिंग के मिशन पर हो।
अमृतसर के सुधीर कुमार सूरी के दिनदहाड़े हुए मर्डर के उपरांत कनाडा से बैठे आतंकी लखबीर लंड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर सूरी की हत्या की जिम्मेवारी ली थी।









Leave a Reply