BSF और तरनतारन पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,पंजाब को नशे में डुबाने के लिए भेजी गई तीन किलो हेरोइन सहित ड्रोन बरामद
तरनतारन : पिछले कुछ समय से लगातार पाकिस्तान अपनी गुस्ताखियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा। आए दिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) की मदद से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हथियार-नशे की खेप भेजी जा रही हैं। लेकिन, हर बार सीमा सुरक्षा बल तथा पंजाब पुलिस उसके नापाक इरादों को नाकाम कर देती हैं। इस बार भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित जिला तरनतारन के तीन सीमांत क्षेत्र में अलग-अलग समय पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेजा गया।
बीओपी कालिया में एक ड्रोन मार गिराया गया, जबकि, बीओपी के के बैरियर तथा बीओपी गज्जल के क्षेत्र में 5 मिनट उपस्थिति के उपरांत वापस पाकिस्तान ड्रोन लौट गया। बीएसएफ और तरनतारन पुलिस के सर्च अभियान के दौरान ड्रोन मिला। ड्रोन के साथ ही होरोइन की एक खेप भी बरामद हुई है, जो ड्रोन के साथ बंधी हुई थी।
इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस सारे इलाको में सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आरोपियों को किसी भी तरह की गतिविधियों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त अभियान के दौरान 3 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद हुआ है। हेरोइन और ड्रोन को पुलिस थाना वलटोहा ने कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से पंजाब में स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की तरफ आधा दर्जन के पार ड्रोन को भेजा। तलाशी के दौरान हथियार तथा नशा बरामद किया जा चुका हैं। इससे एक बात साफ स्पष्ट हो जाती है कि पाकिस्तान की आईएसआई खुफिया टीम भारत के पंजाब का माहौल खराब करने में जुटी हैं। फिलहाल, पंजाब की एजेंसियां तथा सीमा सुरक्षा बल एवं पंजाब पुलिस इनके नापाक मंसूबों को मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं।









Leave a Reply