जालंधर में दोमोरिया पुल के पास दो भाइयों के साथ लूट, मारपीट कर गाड़ी और सामान छीनकर लुटेरे फरार
जालंधरः महानगर में चोरों के हौंलसे बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अन्तर्गत आते काजी मंडी से सामने आया है। यहां बशीरपुरा निवासी दो भाई करियाना का सामान लेकर गाड़ी से अपने घर जा रहे थे कि काजी मंडी के पास कुछ युवकों ने गाड़ी को हाथ देकर रोका और उनके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी सहित उनका मोबाइल फोन और गाड़ी में पड़ा कैश, किराना का सामान साथ लेकर वहां से फरार हो गए।
घटना संबंधी जानकारी देते बशीरपुरा निवासी सचिन और गौतम ने बताया कि वह अपनी कार से किराना का कुछ सामान लेकर लौट रहे थे। उन्होंने जैसे ही गाड़ी काजी मंडी की तरफ पुल से उतारी तो तीन-चार युवकों ने उन्हें हाथ दिया। उन्होंने सोचा कि शायद किसी को मदद की जरूरत है तो उन्होंने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही 10-12 युवकों ने उन्हें घेर लिया।
लुटेरों के हमले में घायल सचिन ने कहा कि जब लुटेरे उसके भाई गौतम को पीटने लगे तो वह गाड़ी से उतर कर उसे छुड़ाने के लिए गया। लुटेरों ने उन पर पाइपों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। तेजधार हथियार उनकी आंख के ऊपर लगा। उस स्थान पर 4 टांके आए हैं। सचिन और गौतम ने कहा कि जब लुटेरे उनके साथ मारपीट कर रहे थे तो मौके पर दो पुलिस कर्मचारी भी मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे। उन्होंने उन्हें लुटेरों से छुड़ावाया, दोनों भाइयों ने कहा कि उन्होंने उनके साथ हुई लूट और मारपीट की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है।








Leave a Reply