अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आचानक आई खराबी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

You are currently viewing अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आचानक आई खराबी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Air India flight from Amritsar to Birmingham suddenly malfunctioned, passengers were in trouble

अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आचानक आई खराबी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

 

अमृतसरः महानगर के गुरु अमरदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान ने आज दोपहर 1.45 बजे एयर इंडिया की उड़ान रवाना होने वाली थी कि अचानक विमान के सिस्टम में कुछ खराबी आने से यात्रियों को सूचना मिली कि उड़ान नहीं जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों को पहले 4 बजे, फिर 6 बजे और फिर रात 9 बजे उड़ान जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन रात्रि 10 बजे तक भी उड़ान नहीं निकली। देर रात्रि तक भी उड़ान का कुछ अता-पता नहीं चला। यात्रियों का कहना है कि यहां जाने वाले यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, न ही उनके लिए किसी होटल इत्यादि में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में एयर इंडिया के स्थानीय महाप्रबंधक ने बताया कि विमान के किसी सिस्टम में खराबी आ गई है। उसका कोई पार्ट डैमेज हुआ है। उन्होंने कहा कि स्पेयर पार्ट को दिल्ली से मंगवाया गया है। शुक्रवार सुबह तक विमान ठीक हो जाएगा और दोपहर 12.30 बजे यह उड़ान रवाना होगी। एयर इंडिया यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहा है, उन्हें किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *