अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग, इलाके में मची सनसनी;पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद दो गैंगस्टरों को दबोचा…

अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग, इलाके में मची सनसनी;पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद दो गैंगस्टरों को दबोचा…

 

अमृतसर : अमृतसर में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच फायरिंग की खबर सामने आई है। घटना छेहर्टा एरिया के तहत आते नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ गैंगस्टर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने 40 फीट रोड पर नाका लगा दिया। जब नाके पर तैनात पुलिसवालों ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें मौजूद गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिसवालों ने किसी तरह जान बचाई और इसका फायदा उठाकर गैंगस्टर गाड़ी में भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच खुद को घिरता देखकर गैंगस्टर अपनी गाड़ी सड़क पर ही छोड़कर पुलिस से बचने के लिए एक घर में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। उसी समय दूसरे एरिया से और पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पूरा इलाका घेरने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर घर में घुसे दो गैंगस्टरों को पकड़ लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *