जालंधर में फुटपाथ से टकराई तेज रफ्तार बेकाबू कार, बाल-बाल बची चालक की जान… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing जालंधर में फुटपाथ से टकराई तेज रफ्तार बेकाबू कार, बाल-बाल बची चालक की जान… पढ़ें पूरी खबर

High speed uncontrollable car collided with the footpath in Jalandhar, the driver’s life was saved… read full news

जालंधर में फुटपाथ से टकराई तेज रफ्तार बेकाबू कार, बाल-बाल बची चालक की जान… पढ़ें पूरी खबर

 

जालंधरः महानगर में थाना-8 के अन्तर्गत आते पठानकोट बाईपास के पास उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जालंधर-पठानकोट हाईवे पर एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर बनी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार महिला बाल-बाल बच गई। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए कार चालक महिला ने बताया कि वह पठानकोट की तरफ जा रही थी जब वह रेरु पिंड के पास पहुंची तो उसका अचानक एक्सीडेंट हो गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालक ने बताया वह सामान लेकर जम्मू की ओर जा रहा था अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी उनके ट्रक से आकर टकराई और बाद में फुटपाथ पर बनी रेलिंग से टकरा गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *