श्रद्धा मर्डर जैसा एक और कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, महिला ने बेटे संग पति के किए टुकड़े-टुकड़े

श्रद्धा मर्डर जैसा एक और कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, महिला ने बेटे संग पति के किए टुकड़े-टुकड़े

 

 

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरह हुए एक और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच ने पांडव नगर से एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या को अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रिज में रख दिया। दोनों ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शवों के टुकड़े को ठिकाने लगाया।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब 6 महीने पहले हुई एक युवक अंजन दास की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान पूनम और दीपक पर अंजन दास की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वो फ्रिज भी बरामद कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *