जालंधर में अब बैंक कर्मचारी ने उड़ाई सरकारी आदेशों की धज्जियां, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो
जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा लगतार गन कल्चर को प्रमोट करने पर जबां पाबंदी लगाई गई है, वहीं महानगर में लोग लगातार सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में शनिवार को उस वक्त सामने आया, जब एक बैंक कर्मचारी द्वारा हथियारों के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा दिया।
जानकारी के अनुसार महानगर के अंतर्गत आते बस्ती गुजां इलाका निवासी बैंक कर्मचारी जोकि कपूरथला के बैंक आफ महाराष्ट्र का कैशियर के तौर पर कार्यरत है ने हथियारों के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसके बाद उक्त बैंक कर्मचारी विवादों में आ गया है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी के बावजूद गन कल्चर को प्रमोट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय से अकेले जालंधर जिले में ही गन कल्चर को प्रमोट करने के आरोपों के तहत कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी कड़ी के तहत अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक सरकारी बैंक कर्मी द्वारा दोनाली व गन सहित फोटो सोशल मीडिया में वायरल की गई हैं, जिसके बाद उक्त बैंक कर्मी विवादों में घिर गया है।








Leave a Reply