CISF के जवानों की कोयला चोरी करने आये चोरों से हुई भिड़ंत, मुठभेड़ 4 ढेर

 CISF के जवानों की कोयला चोरी करने आये चोरों से हुई भिड़ंत, मुठभेड़ 4 ढेर

 

धनबाद : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और कोयला चोरों के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक कोयला बताए जाते हैं। मामला धनबाद जिला के कतरास स्थित ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह लिंक रेलवे साइडिंग की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात तकरीबन 12:30 बजे कोयला चोरी करने पहुंचे लोगों और सीआईएसएफ जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। जवानों ने फायरिंग की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

इधर, मारे गए लोगों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। मृतकों का शव एसएनएचएमएस में रखा गया है। धनबाद एसडीएम बाघमारा पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से 21 बाइक भी बरामद की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि केके लिंक साइडिंग से देर रात कुछ लोग कोयला लेने आए थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। सीआईएसएफ जवानों ने टोका तो बहस शुरू हो गई जो आगे झड़प में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि झड़प के दौरान सीआईएसएफ की ओर से फायरिंग की गई जिसकी चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। हालांकि, सीआईएसएफ ने 1 घायल की ही पुष्टि की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *