श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में  गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस,कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है टीम

श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में  गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस,कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है टीम

श्रद्धा के शव के टुकड़े करने वाले हथियार की तलाश 

 

नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर गुरुग्राम पहुंची है। यहां पर पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन किया था। पुलिस की टीम आज मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची है। पुलिस को शक है कि आफताब ने जिस हथियार से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थो उसने उसे गुरुग्राम में छुपाया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस शुक्रवार को भी हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में जांच के लिए पहुंची थी।

जांच में जांच में सामने आया था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के कुछ टुकड़े गुरुग्राम में भी फेंके थे। आफताब ने हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में शव के टुकड़े फेंके थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम यहां पहुंची थी और खाली मैदान में उस कुछ हड्डियां मिली थी। करीब 1 घंटे तक टीम यहां रही थी और फिर एक काले रंग की पॉलिथीन में कुछ डालकर ले गई थी। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना की टीम भी यहां पहुंची थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मदद लेने से इनकार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *