दिल्ली पुलिस ने मोगा के युवक को पकड़ा,बरामद हुए 9 पिस्ताैल 

दिल्ली पुलिस ने मोगा के युवक को पकड़ा,बरामद हुए 9 पिस्ताैल

 

नई दिल्ली -दिल्ली पुलिस ने पंजाब के युवक को दिल्ली में गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी के कब्जे से 9 पिस्ताैल, 18 मैगजीन एवं बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। समयपुर बादली से गिरफ्तार किए गए उक्त व्यक्ति की पहचान मोगा निवासी 22 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जसविंदर के 2 साथ माैके से भागने में कामयाब हो गए।

उक्त दोनों आरोपियों की तलाश में पंजाब में छापेमारी की जाएगी। प्राथमिक जांच के दाैरान पता चला कि जसविंदर सिंह के दोनों साथी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि पकड़े गए हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे या फिर इन तीनों ने किस वारदात को अंजाम देना था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *