फरीदकोट के AAP विधायक का लुधियाना में एक्सीडेंट, धुंध में विजिबिलिटी कम होने से आगे चल रही गाड़ी ने लगा दी अचानक ब्रेक

 फरीदकोट के AAP विधायक का लुधियाना में एक्सीडेंट, धुंध में विजिबिलिटी कम होने से आगे चल रही गाड़ी ने लगा दी अचानक ब्रेक

 

लुधियाऩा : लुधियाना में देर रात फरीदकोट के आप विधायक गुरदित सिंह सेखों का एक्सीडेंट हो गया। शहर के बद्दोवाल इलाके में सेखाें की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में विधायक का बचाव हाे गया है। बताया जा रहा है कि विधायक बद्दोवाल फाटक नजदीक आ रहे थे कि अचानक आगे जा रही एक कार ने ब्रेक लगा दी। विजिबिलिटी कम होने के कारण उनकी कार पीछे से जा टकरा गई।

ब्रेक लगने के बाद गाड़ी का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद विधायक को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए। विधायक गुरदित्त सिंह को सुरक्षित चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *