पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ट्वीट कर कहा, ‘मुझे गिरफ्तार कर सकती है CBI’

 पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ट्वीट कर कहा, ‘मुझे गिरफ्तार कर सकती है CBI’

 

नई दिल्ली : दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई आज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए भाजपा ने सीबीआई के जरिए जाल बुन दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाया गया है। यह केस केवल उन्हें गुजरात जाने से रोकने के लिए गिरफ्तार करने के लिए है। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्हें आगामी दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना है, लेकिन ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। ऐसे में यह नहीं चाहते कि वह गुजरात पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पहला ट्वीट सुबह नौ बजे किया जिसमें उन्होंने बताया कि फर्जी केस बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी है। इसके पीछे उन्हें गुजरात जाने से रोकना है। इसके बाद उनका अगला ट्वीट आया कि ‘मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाया गया है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर सारी जांच की, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटे हैं। ये केस पूरी तरह से फर्जी है।

बता दें कि मनीष सिसोदिया को आबाकारी नीति में कथित घोटाले कि जांच कर रही CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने भी दावा किया था कि मामले की जांच में वह सीबीआई को पूरा सहयोग करेंगे। दिल्ली के आबकारी घोटाले में आरोपी हैं। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने लायसेंस देने में घोटाला किया है। सीबीआई पहले ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *