एयर डिफेंस सिस्टम देने की गुहार लगाते; G-7 देशों की शरण में पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की

एयर डिफेंस सिस्टम देने की गुहार लगाते; G-7 देशों की शरण में पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की

कीव : रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाली कर्च रोड-रेल ब्रिज पर विस्फोट के बाद सोमवार को रूस के क्रूज मिसाइल हमलों ने यूक्रेन युद्ध को और भड़का दिया है। इन हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सात देशों के समूह यानी G-7 देशों के नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने इन सभी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने रूस से खतरा को लेकर आगाह किया, साथ ही सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम की मांग कर दी।

बता दें कि G-7 नेताओं की यह वर्चुअल बैठक मंगलवार को हुई। इसी दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने समूह के सभी नेताओं को रूस के खतरनाक मंसूबों से आगाह कराया और सुरक्षा की गुहार लगाई। जेलेंस्की ने मिसाइल को हवा में मार गिराने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम देने की मांग भी की। वहीं G-7 देशों ने भी यूक्रेन को मदद का भरोसा दिया। साथ ही रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुतिन आक्रमण करना बंद कर दें नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

इस बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि आए दिन रूस के हमले बढ़ते जा रहे हैं। रूस रिहायशी इलाकों और स्कूलों को निशाना बना रहा है। रूस की इस कार्रवाई को मजबूत तरीके से रोका जाना चाहिए। मैं आपसे यूक्रेन के लिए एक एयर शील्ड के निर्माण के साथ आर्थिक रूप से मदद करने के लिए समग्र प्रयास को मजबूत करने के लिए कह रहा हूं। इस तरह की सहायता के लिए लाखों लोग सात के समूह के आभारी होंगे।

बैठक के अंत में जारी एक संयुक्त बयान में, G7 के देश संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, इटली और कनाडा ने वित्तीय, मानवीय, सैन्य, राजनयिक और कानूनी समर्थन को लंबे समय तक जारी रखने का वादा किया। जैसा कि ये देश पहले भी करते आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *