मोहाली में पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

 मोहाली में पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

नई दिल्ली : 9 मई को मोहाली में पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल द्वारा की गई है। इस हमले को लेकर मान सरकार पर भी विरोधियों द्वारा कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है। इस पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश का भी खुलासा हुआ है। खबर है कि मास्टरमाइंड आईएसआई के संपर्क में भी था। ये भी पता चला है कि आरोपी हिंदुस्तान में बैठे स्लीपर सेल को लॉजिस्टिक्स मुहैया करवाता था।

दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मोहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले के तुरंत बाद दिल्ली में विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने इस पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जो रॉकेट दागा गया उसमें एक आरोपी दीपक सूरखपुर था, जो हरियाणा का रहने वाला था और दूसरा आरोपी नाबालिग है और वह यूपी का रहने वाला है।

इन दोनों ने कई अन्य गंभीर अपराध भी किए हैं जिनमें से मुख्य अपराध पिछले साल 4 अगस्त 2021 को उन्होंने अमृतसर में अस्पताल में राणा कंधोवालिया, जो राणा बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वी गिरोह का मुख्य शूटर था, को मार डाला। इसमें दो अन्य लोग भी शामिल थे। उस घटना को अंजाम देने के बाद इसी साल 5 अप्रैल 2022 को नांदेड़ के बिल्डर संजय बियाणी की हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे हरविंदर सिंह रिंडा का हाथ है। बता दें कि 9 मई को मोहाली में पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस ऑफिस की तीसरी मंजिल पर RPG से हमला किया गया था। ग्रेनेड से हुए धमाके में बिल्डिंग की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि राहत भरी बात ये रही थी कि इससे किसी को भी चोट नहीं आई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *