शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत सृजन करने का अध्यापकों और विद्यार्थियों ने लिया प्रण
राज्य भर के सरकारी स्कूलों में उत्साह से मनाया गया शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस
चंडीगढ़: शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की 115वीं जन्म वर्षगांठ के मौके पर पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मिलकर शहीद के सपनों का भारत सृजित करने का प्रण लिया। बता दें कि राज्य के समूह अध्यापक और विद्यार्थी आनलाइन विधि के द्वारा शहीद भगत सिंह को समर्पित राज्य स्तरीय समागम में जुड़े और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विचार सुने। राज्य के समूह स्कूलों में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस बहुत उत्साह से मनाया गया, जहां सुबह की सभा के दौरान अध्यापकों की तरफ से शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शहीद की तरफ से दिखाऐ राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूलों में शहीद भगत सिंह की जीवनी से सम्बन्धित प्रश्नोतरी, पेंटिंग, कोरियोग्राफी आदि के मुकाबले, साइकिल रैलियाँ और नाटक करवाए गए।









Leave a Reply