भीषण सड़क हादसा; लखीमपुर खीरी में बस और DCM की टक्कर में 6 लोगों की मौत…
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने इन दोनों गाड़ियों में फंसे लोगों को अस्पताल भेजने के बाद इन्हें सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार की अल सुबह ईसानगर थाना क्षेत्र के ऐरा खमरिया पुल के पास हुआ हादसा। बस धौराहरा से लखीमपुर की ओर आ रही थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि डीसीएम किस दिशा से आ रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को तो मृत घोषित कर दिया है, वहीं बाकियों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है।









Leave a Reply