घर मे चल रही थी जन्मदिन की पार्टी,बदमाशों ने घर में घुसकर 10वीं के छात्र को मारी गोली,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात..

घर मे चल रही थी जन्मदिन की पार्टी,बदमाशों ने घर में घुसकर 10वीं के छात्र को मारी गोली,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात..

 

मध्य प्रदेश के रीवा में अपना जन्मदिन मना रहे दसवीं के छात्र के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के बाद गोली मारने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है।

चल रहा था जन्मदिन का जश्न, घर में घुसकर बदमाशों ने 10वीं के छात्र को मारी गोली
मध्य प्रदेश के रीवा में अपना जन्मदिन मना रहे दसवीं के छात्र के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के बाद गोली मारने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

 बेखौफ बदमाशों ने रीवा जिले के कानून व्यवस्था का मजाक बना रखा है। चंद घंटे के भीतर जिले में 2 सनसनीखेज वारदातों ने पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया है। कुछ बदमाशों ने पहले जिला मुख्यालय के गोविंदगढ़ में युवक की हत्या कर लाश को पत्थरों के नीचे दबा दिया। उसके कुछ ही देर बाद शहर में एक घर के अंदर बर्थडे पार्टी मना रहे कक्षा 10 वीं के छात्र पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर गोली मार दी। चाकू व गोली के हमले से घायल छात्र को परिजन संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोस्तों-घरवालों के सामने मारी गोली
यह घटना शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर की है। इंदिरा नगर निवासी 17 वर्षीय अमनराज खान कक्षा दसवीं का छात्र है। छात्र का शनिवार को जन्मदिन था। इस मौके पर घर में ही पार्टी का आयोजन किया गया था। घर में बर्थडे की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी और परिजन सहित दोस्त केक काटने का इंतजार कर रहे थे। तभी आधा दर्जन की संख्या में आए बाईक सवार बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए और भीड़ के बीच मौजूद छात्र को टारगेट कर पहले चाकू से हमला किया, फिर गोली मारकर भाग खड़े हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *