PM Modi के हिमाचल दौरे में बारिश ने डाला खलल, युवा विजय संकल्प रैली को वर्चुअली किया संबोधित
मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी नहीं आ पाए। उन्होंने दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है था। रैली स्थल पर तेज बारिश होने पर मंच से अपील की गई कि बारिश जितनी तेज हो जाए, स्थल छोड़ के न जाएं।
बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियां सिर पर रख लीं। एसपीजी ने रैली स्थल पर छाते ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता उत्सुक हैं। भाजपा सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पहल की हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि वह भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं।









Leave a Reply