केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बोले- नया भारत स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी खतरे से निपटने को तैयार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बोले- नया भारत स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी खतरे से निपटने को तैयार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- नया भारत स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि नया भारत स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत एक सशक्त राष्ट्र है। पढ़ें यह रिपोर्ट …

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि नया भारत स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य नीति और बुनियादी ढांचे पर चर्चा को राजनीति से दूर रखने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने जनता के हित में पूरे मामले में समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। मांडविया पब्लिक अफेयर फोरम आफ इंडिया (पीएएफआइ) के नौवें वार्षिक फोरम 2022 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत ही समृद्ध भारत बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत एक सशक्त राष्ट्र है और किसी भी संकट का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सक्रिय योजना से फर्क पड़ा है। निजी मेडिकल कालेजों के साथ सरकारी अस्पतालों को जोड़ने के सार्वजनिक-निजी भागीदारिता (पीपीपी) माडल से पूरे देश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। देश में 22 एम्स खोलने की योजना है।

सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता

देश में जीडीपी के अनुपात में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर खर्च में गिरावट के बारे में उन्होंने कहा कि हर देश का अपने लोगों के हिसाब से अलग माडल होता है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च कम है। इसके बावजूद सरकार अपने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर ¨चतित है और उसने हर जिले के लिए अगले पांच वर्ष के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *