फर्श पर गद्दा बिछाकर सोते दिखे कांगेस के नेता, सिर के नीचे तकिया भी नहीं लगाया
Digvijaya Singh Lifestyle: दिग्विजय सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी 192 दिनों की लंबी ‘नर्मदा यात्रा (Narmada Yatra)’ के दौरान उसी सादगी का प्रदर्शन किया था.

कब ली गई थी दिग्विजय सिंह की ये तस्वीर
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘वर्तमान तस्वीर तब ली गई जब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एक दिन के पैदल मार्च, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद आराम करने गए थे. इस बीच, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष के चुनाव के लिए कमर कस रही है.
नर्मदा यात्रा के दौरान भी फर्श पर सोते थे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी 192 दिनों की लंबी ‘नर्मदा यात्रा (Narmada Yatra)’ के दौरान उसी सादगी का प्रदर्शन किया था. वह फर्श पर सोते थे, उनके एक सहयोगी ने कहा, जो पूरी ‘नर्मदा परिक्रमा’ के दौरान उनके साथ थे.








Leave a Reply