जानिए किस सेंट्रल जेल में मचा बवाल, जेलर से साथ हुई मारपीट; कैदियों ने पिया साबुन का पानी

जानिए किस सेंट्रल जेल में मचा बवाल, जेलर से साथ हुई मारपीट; कैदियों ने पिया साबुन का पानी

 

Vadodara News: जेल में बंद विचाराधीन कैदियों ने जेलर से भी मारपीट की, जिसके बाद उनके खिलाफ दंगा करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने समेत अन्य धाराओं में रावपुरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गुजरात (Gujarat) में वडोदरा सेंट्रल जेल (Vadodara central jail) परिसर में सात विचाराधीन कैदियों ने झड़प के बाद साबुन मिला पानी पी लिया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बताया कि विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपी रहे इन सभी विचाराधीन कैदियों ने बुधवार शाम को हुई झड़प के दौरान जेलर से भी मारपीट की.

गंभीर आरोप में बंद थे कैदी

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) अभय सोनी ने बताया कि गुजरात आतंकवाद एवं संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत आरोपों का सामना कर रहे विचाराधीन कैदियों को बाहर से भोजन मंगाने की अनुमति नहीं होती जबकि अन्य कैदियों को यह सुविधा उपलब्ध होती है.

उन्होंने कहा, ‘हमें मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जिन्हें यह सुविधा नहीं दी गयी है वे दूसरे विचाराधीन कैदियों का टिफिन ले लेते हैं और उन्हें अपने पास रख लेते हैं. जब जेल प्राधिकारियों को इसके बारे में पता चलता तो उन्होंने इन कैदियों को अलग बैरक में भेजने की कोशिश की.’

विरोध में पिया साबुन के घोल का पानी

अधिकारी ने कहा, ‘इसके बाद साधारण सी दिखने वाली झड़प ने देखते देखते विकराल रूप ले लिया जिसके बाद अपना विरोध जताते हुए इन सात कैदियों ने पानी में बड़ी मात्रा में साबुन घोला और उसे पी लिया.’

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

उन्होंने बताया कि विचाराधीन कैदियों ने जेलर से भी मारपीट की, जिसके बाद उनके खिलाफ दंगा करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने समेत अन्य धाराओं में रावपुरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

कैदियों की हालत स्थिर

सोनी ने बताया कि जिन सात कैदियों ने साबुन का पानी पी लिया था उन्हें बुधवार रात को वडोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल (SSG Hospital) में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और वे स्वस्थ हो रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *