लुधियाना में बम की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप:प्रीत विहार में प्लाट की खुदाई के दौरान मिला,4 घण्टों की देरी के बाद पहुंचा बम निरोधक दस्ता

पंजाब में लुधियाना के प्रीत विहार में प्लाट की खुदाई के दौरान बम मिला। बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में ACP गुरदेव थाना, मेहरबान के SHO जगदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को इसकी सूचना मिली। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया है कि जिस प्लाट में यह बम मिला है, वह लुधियाना के ही किसी व्यक्ति का है। प्लाट से कूड़ा उठवाकर आज मिट्टी गिरवानी थी। जब खुदाई की तो वहां बम बरामद हुआ। बम पर जंग लगी हुई थी। वहां काम कर रहे मजदूर मनीष ने तुरंत प्रॉपर्टी डीलर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
SHO जगदीप सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ता पहुंच रहा है। फिलहाल बम को अभी रेत की बोरियों से ढक दिया है। इलाके को सील किया हुआ है। लोगों से भी कहा कि कि कोई बम के आस-पास न जाए।








Leave a Reply