सैलून में बाल कटवाते वक्त रहें आप भी रहें सावधान! हुआ ऐसा हादसा कि देख कर कांप उठेगी रूह

सैलून में बाल कटवाते वक्त रहें आप भी रहें सावधान! हुआ ऐसा हादसा कि देख कर कांप उठेगी रूह

 

Hair Salon Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल जिसमें नाई हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रहा है लेकिन तभी सैलून में अचानक से आग लग जाती है.

Viral Video: सैलून में बाल कटवाते वक्त रहें सावधान! हुआ ऐसा हादसा कि देख कर कांप उठेगी रूह

आजकल ज्यादातर लोग बालों को ठीक रखने के लिए हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसे कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनके इस्तेमाल करने के दौरान कई तरह की हादसे होते हैं. एक ऐसे ही हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद इस तरह का कोई भी सामान इस्तेमाल करने से पहले आप दस बार सोचेंगे. वीडियो में दिख रहा मंजर बेहद ही खतरनाक है. जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स सैलून के अंदर बैठकर बाल कटा रहा है. नाई शख्स के बाल ठीक करने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करता है. पहले वो हेयर ड्रायर को चालू करके चेक करता है फिर उसका इस्तेमाल शख्स के ऊपर करता है और तभी सैलून के अंदर एक दर्दनाक घटना होती है. हेयर ड्रायर के इस्तेमाल करने के दौरान सैलून में अचानक से तेज आग लग जाती है और सैलून के अंदर मौजूद नाई और कस्टमर दोनों जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागते हैं. बाल कटवाने वाला शख्स आग की चपेट में आ जाता है. सैलून में आग ऐसे उठती है मानो कोई छोटा बम ब्लास्ट हुआ है.

देखते ही देखते दुकान में भर गया धुंआ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप किसी भी सैलून में जाकर इस तरह बाल कटवाने से पहले कई बार सोचेंगे. वीडियो में आप साफ देख सकते है कि बाल कटा रहे शख्स का पूरा सिर आग की चपेट में आ जाता है. वहां रखी कुर्सी धूं-धूं करके जलने लगती है और देखते ही देखते दुकान में लगी आग बढ़ने लगती है. पूरी दुकान में ही धुंआ भर जाता है. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *