इंदौर में नौकरी से निकाले जाने पर 7 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खाया जहर, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी

You are currently viewing इंदौर में नौकरी से निकाले जाने पर 7 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खाया जहर, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी

7 employees ate poison outside the company after being fired in Indore, did not get salary for many months

इंदौर में नौकरी से निकाले जाने पर 7 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खाया जहर, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी

 

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कंपनी द्वारा 7 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया तो सातों कर्मचारियों ने कंपनी के गेट के बाहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। सभी कर्मचारियों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी इलाजरत होने की वजह से कर्मचारियों के बयान नहीं लिए जा सके हैं। कंपनी के दोनों मालिक फरार बताए जा रहे हैं।

अभी तक की जानकारी के अनुसार, इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित अजमेरा वायर प्रॉडक्ट्स में काम करने वाले इन कर्मचारियों को प्रबंधन ने काम न होने की बात कहकर पिछले कुछ महीनों से सैलरी भी नहीं दी थी और बुधवार को इन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह सातों कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे और मालिकों से मिलने की जिद करने लगे। जब मालिकों ने मिलने से इनकार कर दिया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों ने जहर खाया उनकी पहचान जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा के रूप में हुई है। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस ने कंपनी के दोनों मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा अपने ऑफिस, घर पर छापामारी की तो वह पुलिस को कहीं भी नहीं मिले।

पुलिस ने बताया कि अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि इन लोगों को नौकरी से क्यों निकाला गया था। पुलिस का कहना है कि कंपनी के अन्य कर्मचारियों और प्रबंधन से पूछताछ करने के बाद ही आत्महत्या के प्रयास के बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि रवि बाफना और पुनीत अजमेरा के लोकेशन के बारे में कंपनी के अधिकारियों और परिवार के लोगों ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छुप गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *