जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
जालंधर: महानगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत देहात पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा किलो हैरोइन तथा 120 ग्राम आईस बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपोयं की पहचान अजीत कुमार निवासी एसएएस नगर तथा शंकर पुत्र केवट निवासी पटना के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते एसपी इन्वेस्टीगेशन सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच देहाती के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर पुष्प बाली की स्पेशल टीम के एस.आई. निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित मकसूदां से करतारपुर की तरफ गश्त पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी करतारपुर अड्डा के पास पहुंची तो वहां खड़े 2 व्यक्तियों पर शक हुआ। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख दोनों घबरा गए तथा वहां से भागने लगे, तभी पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो एक युवक के किट बैग से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दूसरे युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब में से 120 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों पर थाना करतारपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसआई निर्मल सिंह ने इसकी सूचना डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी इन्वेस्टिगेशन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान नाम अजीत कुमार पुत्र राजू पासवान निवासी मकान नंबर 3, गांव कंबाला, थाना सोहाना, जिला एसएएस नगर और रूपेश कुमार पुत्र शंकर केवट निवासी पटना बिहार बताया।








Leave a Reply